अद्धयात्मफीचर्ड

आज इस राशि के लोगों पर होगी शनिदेव की कृपा

शनिवार (30 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

shanidev-01_1431843316मेष 

दूसरों की देखादेखी न करें। विश्वासघात हो सकता हैं। सतर्क रहें। कार्यस्थल पर समय प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में कलह सम्भव है। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिल सकता है।

वृष 

कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापारिक कार्यों में विरोधी अड़चन डाल सकते हैं। संतान के विवाह सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा लाभप्रद होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मिथुन 

दिन उत्तम है। परिश्रम और लगन से कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद को टालें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। नए मित्रों से संबंधों में मजबूती आएगी। वाहन सुख सम्भव है।

कर्क

हर किसी पर विश्वास करना अच्छी बात नहीं है। आपको जो जवाबदारी मिली है, वह कार्य मन लगाकर पूरा करें। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। लापरवाही से बचें।

सिंह 

समय का सदुपयोग करें। आज आत्मीयजनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। कारोबार की योजनाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में बदलाव हो सकता है।

कन्या 

निजी जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। अपने हुनर से समाज में ख्याति प्राप्त करेंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो लाभदायक रहेगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध कमजोर रहेंगे।

तुला 

अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। फिजूल सोचना बन्द करें। नौकरी की तलाश में यात्रा होगी। मांगलिक कार्य टल सकते है। अपनी व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक 

दिन की उपयोगिता को समझे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। दूसरों की आलोचना से बचना चाहिए, समाज में किए प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा।

धनु 

जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव होगा। आर्थिक लाभ मिलने में धैर्य रखना होगा। विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी और सार्थक होगी।

मकर 

जिन लोगों पर आप ने भरोसा किया आज वह आपको धोखा देंगे। व्यापार, कारोबार में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आपसी सहयोग और अच्छे संबंधों के कारण प्रशासनिक मामले पूर्ण होंगे। संतान की उन्नति के पथ प्रशस्त होंगे।

कुंभ 

आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। व्यापारिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। वाहन, मकान की खरीद के योग बन रहे हैं। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मीन 

अपने उसूलों के खिलाफ  जाकर निर्णय लेने होंगे। आज लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। नए अनुबंध होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। संतान के प्रति निर्णय लेने में विलंब न करें। क्रोध बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button