अद्धयात्मटॉप न्यूज़

आज इस राशि के लोग होंगे मालामाल, ये रहेंगे परेशान

शनिवार (7 मई 2016) के राशिफल में जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेषकई दिनों से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। कारोबार व अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन पर धन खर्च होगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृष

अपने कर्म के प्रति सजग नहीं हैं। समय रहते संभल जाएं। पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। 

मिथुन

कार्यस्थल पर नई योजना लाभदायक रहेगी। पुराने साथियो के साथ समय बिता कर अच्छा लगेगा। कपड़े, हीरे और सौन्दर्य प्रसाधन का व्यवसाय आप के लिए लाभदायक रहेंगे।

कर्क

आकस्मिक लाभ मिलने से रुके कार्यों में गति आएगी। समाज में आपकी कीर्ति-यश में वृद्धि होगी। कला रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। 

सिंह

अपना मन अपने काम में लगाएं तो अच्छा होगा। व्यवसाय स्थल पर अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी होगी। कारोबार में नई योजना लाभकारी सिद्ध होगी। 

कन्या

दूसरेे के सहारे न रहें, खुद के बल बूते पर कार्य करें। अपने भविष्य के प्रति सजग हों। कई दिनों के बाद परिवार के लोगों से मिलना अच्छा लगेगा। यात्रा सुखद रहेगी।

तुला

अपने कार्यों का विभाजन करें, सब काम आप अकेले नहीं कर सकते। काम को करने से पहले उसे किस तरह से पूरा करेंगे, यह रणनीति तैयार करें। परिणाम अनुकूल होंगे

वृश्चिक

मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। आप की बातों को लोग मानेंगे। आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

धनु

फालतू विचारो को विराम दें। आजीविका के स्रोत में कमी आ सकती है। बोलने से पहले विचार करें। किसी अजनबी से विवाद हो सकता हैं।

मकर

समय का सदुपयोग करें। अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें। व्यापर में बदलाव के योग बन रहे हैं। संपत्ति के बटवारे से राहत होगी। सामाजिक मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ

नए संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है। आकस्मिक आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

मीन

व्यापार में कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। पुराने लेनदेन आज पक्ष में होंगे। किसी आगामी योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। धन लाभ संभव।

Related Articles

Back to top button