अद्धयात्म

आज का पंचांग, आप का दिन मंगलमय हो, दिनांक -14 अक्टूबर, 2016, दिन – शुक्रवार

2016_8image_07_26_450645544panchang-llशुक्रवार सप्ताह का एक दिन है। यह बृहस्पतिवार के बाद और शनिवार से पहले आता है। भगवती लक्ष्मी के 18 पुत्र माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन इनके नाम के आरंभ में ॐ और अंत में ‘नम:’ लगाकर जप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होती है। शुक्रवार का व्रत तीन तरह से किया जाता है। इस दिन भगवान शुक्र के साथ-साथ संतोषी माता तथा वैभव लक्ष्मी देवी का भी पूजन किया जाता है।

विक्रम संवत् – 2073

वार – शुक्रवार

संवत्सर – सौम्य

शक – 1938

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी

नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद

योग– वृद्धि

दिशाशूल- शुक्रवार को पश्चिम दिशा और  नैऋत्यकोण का दिशाशूल होता है यदि यात्रा अत्यन्त आवश्यक हो तो जौ का सेवनकर प्रस्थान करें।

राहुकाल (अशुभ) – सुबह 10:26 बजे से 11:52 बजे तक।

सूर्योदय – प्रातः 06:05।

सूर्यास्त – सायं 05:38।

 

Related Articles

Back to top button