अद्धयात्म

आज का पंचांग 28 जनवरी दिन शनिवार

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपका जीवन सुखमय रहेगा।बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं की पूर्ति होगी।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपके जीवनसाथी से थोड़ी बहुत अनबन होने की संभावना है।आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप माँ संतोषी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- पीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप काली गाय को रोटी खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप भावनात्मक रूप से संतुष्ट रहेंगे।किसी मामले में अतिरेक न करें।जीवन मे संतुलन बनाने का प्रयास करें।

सुझाव:- आज आप सन्ध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके कार्यक्षेत्र में अनकूल स्थिति रहेगी।परिवार में शांति रहेगी।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को ताम्बबुल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप चिंता और तनाव त्याग दें।सफलता पाने के लिए एक समय में सधे तरीके से एक कदम आगे बढ़ाएं।आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सुझाव:-आज आप भगवान सूर्य को रक्तपुष्प युक्त जल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपको परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।किसी विवाद का समाधान करने में आप सहयोग देंगे।

सुझाव:- आज आप गौमाता को मिष्ठान्न खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपकी सोच सुस्पष्ट रहेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय देवालय में दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके व्यापार में प्रगति होने की सम्भावना है।स्वास्थ्य में सुधार होगा।धनलाभ।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आप अपने परिवेश में महत्वपूर्ण लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।आपको सुखद समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप माँ भगवती का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।आपके वाणी से लोग प्रभावित होंगे।

सुझाव:- आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग- बादामी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

सुझाव:-आज आप राधा-माधव की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

Related Articles

Back to top button