अद्धयात्म

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

rashifalवृष- मित्र से कोई बात साझा करनी है तो दोपहर से पहले कर लें। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। विपक्षियों की सक्रियता से सावधान रहें। दिन शुभ फलकारक। खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएं।

मिथुन- बातों का अनावश्यक अर्थ न निकालें। तथ्यों की स्पष्टता रखें। महत्वपूर्ण मामलों में परिजनों की सलाह लेना न भूलें। प्रियजन से भेंट होगी। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। दिन शुभ फलकारक।

कर्क- महत्वपूर्ण कार्याें को तेजी से पूरा करने की कोशिश करें। सामाजिक संपर्क बेहतर बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में अतिवादिता से बचें। संसाधनों में वृद्धि संभव। दिन शुभकारक।

सिंह- उच्च मनोबल निर्णय लेने में सहायक होगा। संपर्क का दायरा बड़ा होगा। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। सामाजिक कार्याे में रुचि लेंगे। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक।

कन्या- सफलता प्राप्ति के अवसर बने रहेंगे। मेहनत और लगन रंग लाएगी। खुशियों को अपनों से साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- शुभ निवेश का लाभ मिलेगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। अनोखे प्रयासों से सभी को प्रभावित करने की कोशिश होगी। सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। दिन उत्तम।

वृश्चिक- बैंकिंग कार्याें को फर्स्ट हाफ में पूरा करने की कोशिश करें। लाभ के साथ व्यय बढ़ने की संभावना है। रिश्तों को वरीयता देंगे। शुभ कार्याें में शामिल होंगे। दिन शुभ फलकारक।

धनु- धैर्यपूर्वक धर्म और कर्तव्य पालन के सकारात्मक फल बढ़ेंगे। पदोन्नति और आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। कारोबारी उत्साहित रहेंगे। चर्चाओं में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम।

मकर- भाग्यपक्ष की सकारात्मकता का लाभ उठाएं। करियर कारोबार में शुभता का संचार बढ़ेगा। पेशेवरता पर जोर देंगे। लोगों का भरोसा जीतेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सभी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- सहज गति से आगे बढ़ते रहें। अनुशासन से अवांक्षित व्यवधानों पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद से परिस्थितियों में अपेक्षित बदलाव नजर आएगा। काम स्वतः बनने लगेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

मीन- भूमि भवन एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों को शीघ्रता से पूरा कर लेने की सोच रखें। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। अपने सहयोगी रहेंगे। गरिमा गोपनीयता बनाए रखें। दिन शुभ।

Related Articles

Back to top button