अद्धयात्म

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

rashifalमेष- स्वास्थ बेहतर रहेगा। दांपत्य से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक उन्नति के अवसर बने हुए हैं। दिन हितकर। चर्चा में सफलता।

वृष- शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा। वाणिज्यिक कार्याें में रुचि रहेगी। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सभी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों का साथ मनोबल ऊंचा रखेगा। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे।

कर्क- विनय और विवेक ही व्यक्ति को बड़ा बनाते हैं। अपनों के सहयोग से सभी क्षेत्रों में सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। अनुशासन बढ़ाएं। गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। सतर्क रहें।

सिंह- निसंकोच आगे बढ़ें। रहन सहन आकर्षक रहेगाा। आर्थिक अवसरों का लाभ उठाने में सफल होंगे। निजी जीवन सुख सौख्य से भरा रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

कन्या- अड़चनों का मुकाबला करें। कार्य व्यवहार में स्पष्टता रखें। किसी से कोई वादा न करें। खर्च पर ध्यान दें। अफवाह और प्रलोभन से बचें। दिन सामान्य।

तुला- अति उत्साह में न आएं। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रियजन से भेंट होगी। अंधभक्त बनने से बचें। तर्कपूर्ण व्यवहार रखें। दिन शुभ फलकारक।

वृश्चिक- पारिवारिक मामलों में आवेश में कोई निर्णय न लें। अपनों की खुशी का ध्यान रखें। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। दिन सामान्य शुभ।

धनु- बंधुजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। साहसिक कार्यों में आगे रहेंगे। अति उत्साह से बचें। सूचनाओं की सत्यता अवश्य जांचें। दिन सामान्य से शुभ।

मकर- अपनों के साथ शुभ समय साझा करेंगे। उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। भोजन में पवित्रता और सात्विकता बढ़ाएं। दिन उत्तम फलकारक। कामकाज सहज रहेगा।

कुंभ- भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी कार्य में अति से बचें। कुछ ऐसा हो सकता है। जिससे आप असहज हो सकते हैं। दिन सामान्य से शुभफलकारक। मितभाषी बनें।

मीन- लोगों का भरोसा जीतना आसान नहीं होता। प्रॉमिस न तोड़ें। निवेश में जल्दबाजी से बचें। न्यायिक मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है। दिन सामान्य।

Related Articles

Back to top button