अद्धयात्म

आज का राशिफल

hindi_rashifal (1)मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपको विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य धैर्य के साथ करें, कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- फिरोजी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आपका कोई खास मित्र आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। अंतर्मन की पुकार सुनें। आर्थिक मामलों की अनदेखी न करें।
सुझाव :- आज आप देवालय में पीला पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- मटमैला

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आप व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लेंगे। विभिन्न मुद्दों का सहजता से समाधान करने में सफल हो सकते हैं।सुझाव :- आज आप देवालय में संध्या के समय छोटे-छोटे बालकों को मिष्ठान बांटें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप नौकरी के लिए नए क्षेत्र का चयन करने में सफल हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप देवालय में खीर का भोग लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आप स्वतंत्र होकर कार्य करना पसंद करेंगे। जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव आएगा।
सुझाव :- आज आप कमलपुष्प से महालक्ष्मी की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आप व्यावसायिक और पारिवारिक मतभेदों के मामलों में न्याय और सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे।आर्थिक लाभ।
सुझाव :-आज आप 108 बार गायत्री मन्त्र का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आप विभिन्न लोगों से संबंध स्थापित करेंगे और उनसे वायदे भी करेंगे। आज आपको विभिन्न प्रकार के अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है।
सुझाव :- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नारंगी

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपके समक्ष एक ऐसा अवसर आयेगा, जिसके कारण आप जीवन की गहराई को समझ सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
सुझाव :- आज आप जौ का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।थोड़ी बहुत परेशानी बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सुझाव :- आज आप काली गाय को रोटी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके खास मित्रों से धोखा मिल सकता है।कार्यों में सतर्कता बरतें।परिवार मे प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।
सुझाव:- आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ती को वस्त्र दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग- लाल

 कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपके परिवेश से जुडें हुए लोग आपसे प्रभावित होंगे। निजी संबंध प्रेमपूर्ण होंगे।
सुझाव :- आज आप वृद्धों की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन :- आज आपको परिवार के सदस्यों से प्रेम व सहयोग प्राप्त हो सकता है। साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री गणेश जी की आराधना करें, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग – हरा

Related Articles

Back to top button