अद्धयात्म

आज का राशिफल

monday-astroमेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, परंतु शत्रुओं की पराजय होने की संभावना है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सुझाव:- आज आप राधा -कृष्ण का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आपके जीवनसाथी से थोड़ी बहुत अनबन होने की संभावना है। भावुकतावश कोई निर्णय न लें।
सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण कर उनकी आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- लाल

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव :- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपको धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग रहेगा।
सुझाव :- आज आप दुर्गा शप्तशती का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपकी भागदौड़ बढ़ने की संभावना है। मन थोड़ा अशांत रहेगा।
सुझाव :- आज आप कमलपुष्प से महालक्ष्मी की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कन्या  :- (पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कोई भी कार्य बड़े ही लगनपूर्वक करने में सफल हो सकते हैं।
सुझाव :-आज आप भगवान शंकर जी का ध्यान करते हुए रामचरित मानस का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी कार्य भली-भांति उत्साह के साथ करेंगे।
सुझाव :- आज आप काली गाय को  रोटी और गुड़ खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

वृश्चिक :-(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप अपने कार्यों को सुनिश्चित करेंगे। लोग आपके व्यवहार कुशलता से प्रभावित होंगे।
सुझाव :- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके जीवनस्तर मेंं बदलाव होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप माँ संतोषी जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके दैनिक कार्यों में प्रगति हो सकती है। आपके घर कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकते हैं।
सुझाव :- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- नारंगी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपको परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप संध्या के समय ब्राह्मणों को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- मटमैला

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ कहीं यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी

 

Related Articles

Back to top button