अद्धयात्म

आज का राशिफल 16 फरवरी 2016

दस्तक टाइम्स एजेंसी/ 

मंगलवार के राशिफल में जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…
 
rashifal-569a0a667e7f8_l-300x214मेष 
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से युक्त होगी। आमदनी के नए स्रोत स्थापित होंगे। कारोबार में विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उपयोगी विद्युत उपकरणों की खरीदी संभव है।
 
वृष 
आर्थिक तंगी के कारण आप आमदनी के गलत मार्ग न चुनें। स्वास्थ्य अनुकूल हो सकता है। कार्य योजना में बदलाव आ सकता है। कार्य क्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी। मित्र मिलन सम्भव है।
 
मिथुन
परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की नासमझी और लापरवाही से कार्य बिगड़ सकते हैं। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। भवन निर्माण की दिक्कत दूर होगी।
 
कर्क
अपने रहन सहन में बदलाव आ सकता है। बहनों के साथ यात्रा होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या रह सकती है।
 
सिंह 
पिता के व्यापार में रुचि कम रहेगी। पड़ोसियों से व्यवहार सुधरेंगे। समाज में आपक कीर्ति फैलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन सुख सम्भव है।
 
कन्या 
अपनी जवाबदारी को अच्छी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। अपने कार्य में हस्तक्षेप से बचें।
 
तुला 
आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। परिजनों का जीवनसाथी के साथ व्यवहार देख कर क्रोधित और दुखी होंगे। नौकरी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं।
 
वृश्चिक
किसी भी कीमत पर अपना काम पूरा करवा लेंगे। कारोबार में रुका पैसा प्राप्त होगा। कला जगत से जुड़े लोगों का दिन मंगलमय रहेगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे।
 
धनु 
आमदनी के नए रास्ते मिलेंगे। दोस्तों की मदद करना होगी। कार्य में रुचि नहीं रहेगी। लोगों की बुराई करने से बचें। भावनाओं पर संयम रखें। बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकार बढऩे के योग हैं।
 
मकर
अपने ढंग से काम करवाने के चक्कर में आप विवाद कर लेंगे। आप में सहन शक्ति की कमी है। सुख के साधनों की प्राप्ति के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे।
 
कुंभ
आलसी रवैये के कारण आप पीछे हैं। बहनों से संबंध कमजोर होंगे। पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे। आजीविका एवं सुख के साधनो में वृद्धि होगी। चोरी का भय रहेगा।
 
मीन 
दिन उत्तम है। आज आपको सम्मान मिल सकता है। अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button