अद्धयात्म

आज का राशिफल

astroमेष –पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपसी सहयोग रहेगा। लेकिन संतान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष – मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मिथुन – वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कर्क – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह – कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संचित धन की कमी आ सकती है।

कन्या – आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी।

तुला – मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

वृश्चिक – आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु – मन अशांत रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर – मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आवास के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैंं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ – मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख मेें वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मीन –  आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button