अद्धयात्म

आज का राशिफल 24 फरवरी दिन शुक्रवार आज का दिन मंगलमय हो

आज का राशिफल

आज का दिन मंगलमय हो

 

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आप कुछ स्थितियों मे हताशा महसूस कर सकते हैं।संघर्ष और टकराव को जहां तक हो सके टालें।

सुझाव:- आज आप कला उड़द किसी जरूरतमंद को दान करें आपका मंगलहोगा।

शुभ रंग:- हरा

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप वाद-विवाद से दूर रहें।निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।दूसरों से प्रतिस्पर्द्धा करने के बजाय स्वयं पर ध्यान दें।

सुझाव:- आज आप भगवान सूर्य को तिल युक्त जल अर्पण केरेंव गुड़ तिल का भोग लगावें।

शुभ रंग :- मटमैला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज कार्यक्षेत्र और परिवार में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे।नये विचारों एवं योजनाओं पर उत्साह और दृढ़ इच्छाशक्ति से विचार करेंगे।

सुझाव:- आज आप नवग्रह को नव पुष्प चढायें मंगल होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप आपसी बातचीत करके मतभेदों का समाधान करने में सफल हो सकते हैं।सकारात्मक घटनाएं घटने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप चने का दान करें व् श्री हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग – भूरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आप किसी भी क्षेत्र की प्रतिस्पर्द्धा में विजेता बनकर उभरेंगे।जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे कदम बढ़ाएंगे।

सुझाव:- आज आप 21विल्वपत्र पर ॐ नमः शिवाय लिख कर अर्पण करें ।

शुभ रंग – श्वेत।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपका सही लोगो से संपर्क होगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं।विनोदप्रियता के स्वभाव को बनाएं रखें।

सुझाव:-आज आप 21तुलसी पत्र पर सीताराम लिख कर श्री हनुमान जीको अर्पण करें।

शुभ रंग – फिरोजी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप खेलकूद एवं और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।निजी संबंधों के मामलों में कोई सुखद घटना घटित हो सकती है।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक मातारानी को दिखये ।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपको व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।आर्थिक स्थिति में लाभप्रद स्थिति रहेगी।

सुझव:-आज केसर का तिलक धारण कर के घर से निकलें उत्तम होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ
धनु:- आज आप कारोबार का विस्तारीकरण करेंगे।दूसरों की भी देखभाल करेंगे।निजी संबंध सहयोगपूर्ण रहेंगे।

सुझाव:- आज श्री गणेश जी को लगलगाय सादा पान अर्पण करें।

शुभ रंग – हल्का पीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आप किसी मुद्दे पर समझौता करना चाहेंगे।अपनी शर्तों पर काम करेंगे।इन सब कारणों से शांति महसूस करेंगे।

सुझाव:- आज आप पंच गव्य का पान करके कार्य प्रारंभ करे।

शुभ रंग- धानी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आप बंदिशों एवं तनाव से दूर रहकर कार्य करें।ऊर्जावान होकर व्यावसायिक उद्यम को आगे बढ़ाएंगे।

सुझाव:- आज आप किसी विकलांग की मदद करें व् तिल का सेवन करें।

शुभ रंग- आसमानी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप आक्रामक सोच से काम न लेकर शांतिपूर्ण तरीके से किसी बात का विरोध करेंगे।व्यावसायिक स्थिति में सुधार आएगा।

सुझाव:- आज काला तिल दान करें।

शुभ रंग – लाल। 

 

Related Articles

Back to top button