अद्धयात्म

आज का राशिफल

unnamedमेष
शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार के विस्तार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। विदेशा यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

वृष
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन
मानसिक परेशानी रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क
मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह
माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की में मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन मन अशांत हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

तुला
कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेंगे। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट संभव है।

धनु
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर
कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। संपत्ति या भवन के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन पर खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

कुंभ
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

 

Related Articles

Back to top button