अद्धयात्म

आज का राशिफल

zodiac-4मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आप अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। गुरुजनों से सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- पीला

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपके आय में वृद्धि होगी।
सुझाव : – आज आप काले तिल का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- कत्थई

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आपको महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। वाहन से सुख प्राप्ति होगी। धन लाभ होनेे के योग हैं।
सुझाव :- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की संभावना है। बुद्धि के सदुपयोग से धनलाभ हो सकता है।

सुझाव :- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदक अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

सुझाव :- आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आपको पराक्रम से धनप्राप्ति होगी। बुद्धि व वाणी के उपयोग से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव :- आज आप किसी विकलांग का सहयोग कीजिए, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग – मटमैला

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपके परिवार में विघटन की स्थितियां आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव :- आज आप काली गाय को मिष्ठान्न दीजिये, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपका मन पूजा पाठ युक्त रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री गणेश को केशर युक्त तिलक लगावे, मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज रचनात्मक कार्यों मे आपका मन लगेगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

सुझाव :- आज आप हल्दीयुक्त जल से स्नान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – नीला

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके सोचे हुए कार्य सफल होंगे। नौकरी व आय की दृष्टि में सुधार होगा।
सुझाव :- आज आप अपने मंदिर में तिल का तेल युक्त दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

 कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी।
सुझाव :- आज आप पंचगव्य का पान करें, आपका शुभ होगा।
शुभ रंग- फिरोजी

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शत्रु पक्ष पराजित होंगे।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बैगनी

आज के दिन का विशेष महत्व

Related Articles

Back to top button