अद्धयात्म

आज का राशिफल

zodiac-6मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है।
सुझाव :- आज आप श्री किशोरी जी का स्मरण करके कार्य आरम्भ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- नारंगी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव :- आज आप किसी देवालय में जाकर मिष्ठान बाँटे, लाभ होगा।
शुभ रंग :- जामुनी

मिथुन :-(का,की कु, के, को हा, घ ,छ)
आज आप कुछ नए कार्य करने की योजना बना सकते हैं। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जागरूक रहेंगे।
सुझाव :- आज आप भगवान शंकर जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग -हल्का पीला

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप विषम परिस्थितियों में भी निराश नही होंगे। अथक प्रयास के बाद सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। वाहन सुख मिलने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – कत्थई

कन्या ? पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं । यात्रा से सुख प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :-आज आप भगवती जी को चुनरी अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग -फिरोजी

तुला :-(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा।
सुझाव :- आज आप पीले फल का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग -हल्का लाल

वृश्चिक :-(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपके विचारों एवं कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष उत्तम होगा।
सुझाव :- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी

धनु :-(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपका दिन पूर्ण रूप से मंगलकारी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भावुकता से बचें।
सुझाव :- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मकर :-(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपको बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना है। हर्षातिरेक में कोई निर्णय न लें।
सुझाव :- आज आप गऊ को पानी पिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला

 कुम्भ :-(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपके सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। किसी विशेष विषय पर चर्चा-परिचर्चा हो सकती है।
सुझाव :- आज आप देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- हल्का हरा

मीन :-(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपके मित्रों से आपकी थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
सुझाव :- आज आप देवालय में संध्या के समय खीर का भोग लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

Related Articles

Back to top button