अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 04 मार्च 2018, जानिए किस राशि को होगा धनलाभ…

मेष- किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक राशिफल: 04 मार्च 2018, जानिए किस राशि को होगा धनलाभ...

वृष- आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है। 

मिथुन- आज नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें। 

कर्क- नयी प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। 

सिंह- आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। 

कन्या- आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। 

तुला- धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा। 

वृश्चिक- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है। आपकी पूंजी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश में आपको कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है। 

धनु- नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। 

मकर- कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा। आप अपने जूनियर्स के लिए भी थोड़ा सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे। धन व्यय के योग बन रहे हैं, ध्यान रखिएगा। यात्राओं में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

कुंभ- आपके पुराने रूके हुए कार्य कुछ झंझटों व खर्चा करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। 

मीन- व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

 
 

Related Articles

Back to top button