अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 25 जनवरी 2018

मेष- आज आपका दिन किसी विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।  आर्थिक राशिफल: 25 जनवरी 2018

वृष- आज आपको मान-सम्मान मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी। मन शांत रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिल सकते हैं। मिथुन- आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि सत्कार में धन खर्च हो सकता है। 
कर्क- आज आपके किसी ऐसी चीज की प्राप्ति होगी, जिसे आप लंबे संमय से प्राप्त करना चाह रहे थे। कुछ खर्चा भी संभव है। कम प्रयास से भारी लाभ के योग हैं। 
सिंह- आज भाग्य वृद्धि का योग है। कार्यस्थल पर होनेवाले परिवर्तन आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। व्यापार के क्षेत्र में अच्छे संबंध बनेंगे। 
कन्या- आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। विवेक से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। ये ही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य क्षेत्र में बहस या टकराव से बचें। 
तुला- आज आपके सुख में वृद्धि व मन में संतोष रहेगा। आज का दिन आनंद में बीतेगा। अच्छे वक्त का लाभ उठाएं। आज आपके मित्र आपके सहयोग में रहेंगे। 
वृश्चिक- आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज-मस्ती के दिन आने वाले हैं। 
धनु- आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी। 
मकर- आज आफ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले। 
कुंभ- आज आपकी भाग्य वृद्धि का दिन है। धन, धर्म, कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी हर तरफ आपकी ही जीत होगी। 
मीन- आज का दिन मनोरथ सिद्धि कारक है। कम प्रयास में बड़ी सफलता संभव है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। 

Related Articles

Back to top button