स्पोर्ट्स

इंडियन ओपन स्नूकर : मैक्वेर को हराकर मेहता फाइनल में पहुंचे

न6ई दिल्ली  (एजेंसी)। आदित्य मेहता किसी पेशेवर स्नूकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। मेहता ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में इतिहास रचते हुए स्कॉटलैंड को स्टीफन मैक्वेर को 4-3 से हराया। मेहता का फाइनल में विश्व के चौथे वरीय चीनी खिलाड़ी डिंग जुनहुई से सामना होगा। डिंग ने टूर्नामेंट का सबसे अधिक 142 ब्रेक हासिल करते हुए रोबी विलियम्स को 4-1 से हराया। मेहता ने मैक्वेर को 4-3: 84-०  137-० (81)  132-(132’)-०  ०-72 (68)  1०-53  6-67 (61)  67-45 के स्कोर से मात दी जबकि डांग ने इंग्लैंड के विलियम्स को 4-1: 111 (68)-०; 9० (59)-11; 146 (142)-०  ०-87 (67)  76 (64)-28 से हराया।

Related Articles

Back to top button