स्पोर्ट्स

इंडियन सुपर लीग : मुंबई सिटी ने एफसी गोवा को 2-0 से हराया, सुनील छेत्री चमके

sunil-chhetri-isl_650x488_51445798278दस्तक टाइम्स/एजेंसी:
मुंबई: भारतीय कप्तान सुनील छेत्री और फ्रांसीसी फुटबॉलर फ्रेडरिक पिक्वीने के शानदार खेल से मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को एफसी गोवा को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

पिछले मैच में दिल्ली डायनामोस को हराने वाली मुंबई की टीम के अब पांच मैचों में दो जीत से सात अंक हो गए हैं। एटलेटिको डि कोलकाता के भी इतने ही अंक हैं। एफसी गोवा अब भी छह मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर है। दिल्ली के खिलाफ गोल दागने वाले छेत्री ने फिर से मुंबई को बढ़त दिलाई। उन्होंने 33वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया, जबकि पिक्वीने ने 48वें मिनट में गोल दागा।

राजू गायकवाड़ ने पिक्वीने को बॉक्स के अंदर पीछे से खींचा, जिसके कारण मुंबई को पेनल्टी मिली। छेत्री ने इस पर गोलकीपर के बायीं तरफ गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ के शुरू में सोनी नोर्डे ने छोटी फ्रीकिक लेकर जुआन एगुइलेरा को बायें छोर पर गेंद थमाई। गेंद बॉक्स के अंदर गई, जहां पिक्वीने ने हेडर से गोल दागा।

Related Articles

Back to top button