जीवनशैली

इस राशि का है जीवनसाथी तो उम्रभर निभाएगा साथ?

कन्या : आपके मन में क्रोध, आक्रामकता या अहंकार का भाव तीव्र बहुत रहेगा, अगर आप इस पर नियंत्रण रख सके, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार साबित होगा सकता है , आज आपके सामने बहुत अच्छे अवसरों के द्वार खुले रहेंगे,आप अपनी समझदारी, चतुराई और योग्यता क्षमता के बूते अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे|
तुला : आज पूर्णिमा है और चंद्रमा आपकी राशि से रिपु भाव में है| आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा| आज आपको बड़ी सफलता मिलनी है, लेकिन आपकी यह सफलता आपकी बौद्धिक क्षमता, आपकी कल्नाशीलता, रचनात्मक और इन सब के ऊपर बहुत कड़ी मेहनत पर निर्भर करेगी| आज आपके मन में कोई बहुत रचनात्मक विचार कौंधेगा और आप उससे बहुत ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे|
वृश्चिक: आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवे भाव में है. आज के दिन आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है| दूसरों के कामों पर समय, ऊर्जा और धन खर्च करना होगा. हालांकि वे लोग आपके पराए नहीं हैं, हो सकता है, कि आपका कोई रिश्तेदार आज किसी गहरी समस्या में हो| आपको उसकी तत्काल मदद करनी होगी|
धनु:आज चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में रहेगा,बुध और सूर्य दशम भाव में मौजूद हैं| आज आपको निराशावादी विचारों से दूर रहना होगा और अपना चिंतन सकारात्मक बनाए रखना होगा, आज आपको अपने प्रयासों में लगातार किसी न किसी तरह की बाधा का सामना करना पड़ेगा|
मकर: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और सकारात्मक है, आज आपके लिए अपने सपने और आकांक्षाएं पूरी करने का दिन है, आपको अपने लगभग सभी प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी, आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा|
कुंभ: दूसरे भाव में पूर्णिमा का चंद्रमा आज आपको अपने नौकरी-धंधे, परिवार या पैसों के भविष्य के बारे में चिंता में डाल देगा, आज आपके लए पूर्णिमा के चंद्रमा से भी ज्यादा अहम आठवें भाव में मौजूद सूर्य और बुध हैं, जब आप अपनी अपने नौकरी,धंधे की स्थिति पर सोचेंगे, तो आपके मन में झुंझलाहट भरे विचार आ सकते हैं|
मीन: आज पूर्णिमा का चंद्रमा आपकी राशि में है, आज का दिन आपको बहुत संभलकर बिताना होगा. कोई भी कदम बहुत सोचविचार कर ही उठाएं|किसी के साथ चतुराई के व्यवहार में, मनोवैज्ञानिक किस्म की खींचतान में, भावनाओं को छेड़ सकने वाली बातों से दूर ही रहें|

Related Articles

Back to top button