अद्धयात्म

इस राशि के लोगों के घर आज आ सकते हैं बिन बुलाए मेहमान

मंगलवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

guest-1452509737मेष- आप अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। अपने माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। सुख-सुविधा के साधनों पर धन खर्च होगा। संतान के आगमन से मन प्रसन्न होगा। संत दर्शन संभव है।
वृषभ- अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें। धर्म कार्य में रुचि बढ़ेगी। अनपेक्षित मेहमानों का आगमन होगा। साझेदारी में लाभ के आसार हैं। घर परिवार से प्रसन्नता पूवज़्क सामाचार प्राप्त होंगे।
मिथुन- आप जो चाहते हैं, वही करते हैं। अपनी योग्यता के कारण सभी को अचंभित करेंगे। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं जो जल्द ही सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने इष्ट बल को और मजबूत करने की जरूरत है। समय श्रेष्ठ है।
कर्क- पुराने रोग से पीड़ा संभव है। आप चाहते हैं कि दूसरे आपको समझें। पर आप भी तो दूसरे की भावना समझें। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। परिवारिक प्रसंगों में शामिल होंगे। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। जरूरी कार्य समय पर करना सीखें। स्वयं में सुधार की जरूरत है।
सिंह- अपनी सफलता का श्रय अपने सहकर्मियों को दें। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए समय उन्नतिप्रद है। वाकचातुर्य से रुके कार्य बना लेंगे। न्याय पक्ष मजबूत होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ में सुधार होगा।
कन्या- धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी करने के बावजूद कई कार्य अधूरे रह जायंगे। किसी कार्य की योजना आज बन सकती है। बीमा-शेयर या तेजी मंदी के व्यापार से जुड़े लोग आज सतर्कता से काम करें।
तुला- कोई करे, कोई भरे – यह स्थिति आज आपके साथ बन सकती है। पारिवारिक मन मुटाव के चलते अपने घर का माहौल न बिगाड़ें। व्यवहार कुशल बनें और बातों को समझें। किसी असहाय की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे।
वृश्चिक- मानसिक तनाव रहेगा। कल कभी नहीं आता। काम को टालना बंद करें और ईमानदारी से अपना किरदार निभाएं। संतान के विवाह की चिंता में दरबदर घूमने से कुछ नहीं होगा। अपने पितृ देवों से प्रार्थना करे, तुरंत लाभ होगा।
धनु- कार्यों में आ रही बार-बार की अड़चन से आप परेशान रहेंगे। कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कार्यथल पर नए लोगों से प्रभावित होंगे। सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर- आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। निवेश करने का मन बना रहे हैं।
कुंभ- लोगों ने आपके साथ जो किया, उसे भूल जाएं। आप अपना काम ईमानदारी से करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पक्षियों को नित्य दाना डालें, कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
मीन- पूर्व में  किए किसी कार्य से परेशानी आ सकती है। परिवार सुख मिलेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय कमजोर है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी। जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button