अद्धयात्म

इस राशि के लोगों को मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

rashi-54eaa5504edf3_lविवार के राशिफल से जानिए अपना भविष्य …
 
मेष
कारोबार में बड़े सौदे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होंगे। जो लोग आपका विरोध करते थे वे अब आप से संबंध बनाना चाहेंगे। घरेलू  तनाव से मन उदास होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी
 
वृषभ
नए व्यापार का संतुलन करने में आप सफल होंगे। पुरानी मित्रता आज काम आ सकती है। अपने व्यवहार को नम्र रखें और समझदारी से कार्य करें । यह बचकानी आदत आप का व्यक्तित्व खराब करती है।
 
मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता के योग हैं। कार्यस्थल पर चल रहे विवाद का आज अंत हो सकता है। विरोधी आप के कार्यो में अड़चन डाल सकते हैं। डॉक्टर वकील और वित्तीय विभाग से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे।
 
 कर्क
भाग्योदय के योग है। किसी अपनों के लिए समय। निकालना होगा। मामूली विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा परेशानी में डाल सकता हैं। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन होगा।
 
सिंह
आप की बातों को अधिकारी सुनेंगे। कई दिनों से हो रहे घरेलू कलह के कारण तनाव में रहेंगे। घर में सुख शान्ति के लिए नित्य पीली सरसों और गुग्गल में गाय का घी मिला कर धूप दें, चमत्कारी लाभ होंगे।
 
कन्या
रुके कार्यो में गति आएगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। कर्ज सम्बन्धी प्रक्रिया आज पूर्ण होगी। आकस्मिक लाभ के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा। विदेश में व्यापार कर सकते हैं लाभ होगा।
 
तुला
मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें। संत दर्शन संभव.है। संतान कीउन्नति से खुश होंगे। यात्रा के योग हैं।
 
वृश्चिक
पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करें। असमंजस की स्थिति के चलते कठोर निर्णय लेने होंगे। आय में वृद्धि होगी। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। करियर में उन्नति के आसार हैं।
 
धनु 
समय मध्यम है।तनाव बढेगा।क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
 
मकर
आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यो को गति मिलेगी, योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।
 
कुम्भ
समय पर निर्णय लेने से कार्यो में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी
 
मीन
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button