अजब-गजबमनोरंजन

इस वैलेंटाइन वीक में इस एक्टर ने की सगाई, कहा यादगार बनाना चाहता हूं शादी

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर नील नितिन मुकेश की शादी का जश्‍न उदयपुर में पूरी शानौ-शोकत के साथ शुरू हो चुका है। मंगलवार को रोज डे के मौके पर नील ने रुक्मिणी सहाय को अंगूठी पहना कर सगाई कर ली । इसके साथ ही शादी के रस्मों की भी शुरुआत हो गयी है। सगाई की रस्म अंग्रेजी विंटेज थीम पर सजी महफिल में हुई थी जहां नील थ्री पीस सूट काफी हॉट एंड डेशिंग दिख रहे थे वहीँ रुक्‍मणि वाइट और गोल्डेन गाउन में बहुत ही प्रिटी लग रही थी।

नील नितिन मुकेश 9 फरवरी को चढ़ेंगे घोड़ी

शादी की रस्में 7 फरवरी से ही शुरू हो गयीं जिसमें सगाई,  मेंहदी और संगीत शामिल थी। बाकी सभी रस्में 9 फरवरी को होंगी। इस दिन नील ढोल नगाड़ो के साथ घोड़ी चढ़ेंगे। वहीँ अब शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं और दोनों ही उदयपुर में तैयारियों में जुटे है। सूत्रो के मुताबिक पता चला है कि शादी में करीब 500 गेस्ट शामिल होगें जिसमें सभी परिवार के और करीबी लोग हैं।

वहीँ सात फेरों के बाद 17 फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में शादी का रिसेप्शन होना है। इस रिशेप्शन में नील-रुक्मिणी के परिअर और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड की तम्मा दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में रोका होने के बाद ही नील ने मीडिया को बताया था कि वो फरवरी में शादी करेंगे। नील को आखिरी बार फिल्म वजीर में देखा गया था। फिलहाल वो मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘इंदु सरकार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शादी के बाद वो फिल्म को पूरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button