फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर,14,000 यात्री फंसे

uttarakhandदेहरादून: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। ज़्यादातर जगहों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदी के आसपास के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण 14,000 यात्री वहां फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी में भी भागीरथी नदी उफान पर है। वहीं बद्रीनाथ के रास्ते में भी कई जगह नैशनल हाइवे 58 टूट गया है। जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। हेमकुंड के रास्ते में 4 हजार यात्री फंसे हुए हैं। केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी पर बना हुआ एक महत्वपूर्ण पुल भारी बारिश के चलते बह गया। रूद्रप्रयाग जिले के मजिस्ट्रेट राघव लैंगर ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर है, जिसके परिणामस्वरूप केदारनाथ मंदिर जाने के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए बना हुआ पुल बह गया। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह पुल बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि इसका इस्तेमाल केदारनाथ जाने के लिए वाहनों के यातायात के वास्ते किया जाता था। उन्होंने कहा कि इस पुल के बह जाने के कारण केदारनाथ यात्रा के पुन: शुरू होने पर फिलहाल वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button