उत्तराखंडराज्य

उत्‍तराखंड चुनाव 2017: कांग्रेस लिस्‍ट जारी होते ही शुरू हुआ विरोध, पोस्‍टर फाड़े

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी होते ही विरोध शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने देहरादून कार्यालय में पोस्‍टर फाड़े।

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के साथ ही विरोध शुरू हो गया। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी की उपेक्षा किए जाने के बाद देहरादून कार्यालय में भारी विरोध किया।

कांग्रेस आलाकमान को जिस बात का डर था, वही हुआ। कांग्रेस के चुनाव के मद्देनजर 63 पदों पर लिस्ट जारी होते ही कार्यकर्ताओं में गुस्सा नजर आया। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं में गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने हरीश रावत और किशोर उपाध्याय के पोस्टर फाड़े। जो कार्यकर्ता कल तक पोस्टर लगा रहे थे, वहीं कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े। साथ ही घोषणा की कि वे चुनाव में कांग्रेस को हराने की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button