मनोरंजन

OMG!! ऋतिक रोशन ने किया भोजपुरी गाने लगावेलू तू लिपिस्टक पर डांस

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार एक्‍टर ऋतिक रोशन के डांस का हर कोई दीवाना है। काबिल स्टार ऋतिक बॉलीवुड के डांसिंग लिजेंड कहे जाते हैं। लेकिन आजकल वह हिंदी गाने छोड़कर भोजपुरी गानों पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी सॉंग ‘लगावेलू तू लिपिस्टक’ पर डांस करके ऋतिक इतने खुश हैं कि उन्‍होंने ये खुशी सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर भी की है।

दरअसल, इन दिनों ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। करीब 2 मिनट के इस वीडियों में ऋतिक रोशन मशहूर भोजपुरी गाने ‘लगावेलू तू लिपिस्टक’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये गाना उनकी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है का है। ऋतिक रोशन के इस गाने में किए गए एक डांस सीक्वल को भोजपुरी गाने के साथ बहुत ही बारीकी के साथ मैच किया गया है।    

भोजपुरी के ठेठ देशी गाने पर परफॉर्म करते ऋतिक के इस फेसबुक स्‍पूफ वीडियो को देखकर दुनिया ही नहीं खुद ऋतिक भी खुश हो रहे हैं। ये वीडियो जब ऋतिक रोशन तक पहुंचा तो उसे देखकर वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और हंस हंसकर लोटपोट हो गए। इस स्‍पूफ वीडियो को देख ऋतिक ने खुद अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा अपना एक्‍सपीरियंस शेयर किया है।   

इसे मजेदार वीडियो को जो कोई भी देखता है वो ऋतिक की भोजपुरी स्‍टाइल का कायल हो जाता है। आप भी देखिए ऋतिक रोशन का यह मजेदार वीडियो।

 

 

Related Articles

Back to top button