मनोरंजन
ऋतिक से पेरणा लेते हैं कई स्टार…

डांस के मामले में ऋतिक रोशन नंबर एक हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स उनके डांस के कायल हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। ऋतिक के इसी बेहतरीन डांसिंग टैलेंट की एक झलक हाल ही में एक वीडियो में देखने को मिली। ऋतिक ने अपनी ब्रांड के लिए एक वीडियो शूट किया।
इस वीडियो को रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को एक बार देखकर आपका मन नहीं भरेगा क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस काफी शानदार है। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो के रिहर्सल के दौरान की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में ऋतिक अपने डांस पार्टनर्स के साथ मेहनत करते नजर आ रहे है।




