मनोरंजन

एक शादी और 4 अफेयर के बावजूद अकेले रह गईं ये मशहूर एक्ट्रेस, अपने पिता को भी घर से निकाल दिया था बाहर

हमारे बॉलीवुड में फिल्मो की कहानी जितनी दिलचस्प होती है उतनी ही बॉलीवुड के कलाकारों की निजी की कहानी भी बेहद दिलचस्प होती है |बॉलीवुड में आये दिन हमे अभिनेता अभिनेत्रियों के अफेयर्स की खबरे मिलती रहती है जिनमे से कुछ तो बेहद ही रोमांचक होती है |बॉलीवुड में रिश्ता जितना जल्दी जुड़ता है उतना ही जल्दी टूट भी जाता है |आज हम आपको एक ऐसी की अभिनेत्री की दिलचस्प कहानी बताने वाले है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे |

आज हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे है वो बॉलीवुड की मशहूर कलाकर पूजा बेदी है पूजा बेदी का जन्म 11 मई 1970 में हुआ था. इनके पिता का नाम कबीर बेदी है जो फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता है। पूजा की मां प्रोतिमा बेदी इंडियन क्लासिकल डांसर थीं। हालाँकि पूजा का फिल्मी करियर बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन ये हमेशा अपने बेबाक अंदाज, कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं।पूजा बेदी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से की थी।

आपको पूजा बेदी के बारे में जानकर बेहद हैरानी होगी की 47 साल की पूजा अब तक 5 लाेगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है लेकिन आज तक पूजा को सही जीवनसाथ नहीं मिल पाया जिसके वजह से पूजा आज भी सिंगल हैं| तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की आखिर कौन से वे पांच लोग है जिनके साथ पूजा अब तक रिलेशनशिप में रह चुकी है।

आदित्य पंचोली
सबसे पहले तो इस लिस्ट में नाम आता है आदित्य पंचोली का|आदित्य पंचोली जो की अक्सर विवादों में घिरे रहते है वो और पूजा काफी समय से अच्छे दोस्त थे लेकिन आदित्य पंचोली की जरीना बहाव से शादी के बाद पूजा के वह काफी करीब आए। आदित्य अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थे, इसके बावजूद आदित्य-पूजा अपनी रिलेशनशिप में हैप्पी थे लेकिन इनके रिलेशन उस समय बिगड़ गए जब पूजा की ही 15 साल की मेड ने उन्हें बताया कि फिल्म में रोल दिलवाने का भरोसा दिखा आदित्य ने उनके साथ सैक्शुअल रिलेशन बनाए थे और इ स बात का पता जब पूजा बेदी को लगा तो उन्होंने आदित्य पंचोली से अपना रिश्ता तोड़ दिया था।

फरहान फर्नीचरवाला और पूजा बेदी
पूजा और फरहान तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1990 में फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. फरहान और पूजा साल 2003 में अलग हो गए|

हनीफ हिलाल
फरहान फर्नीचरवाला से तलाक के बाद पूजा बेदी फिर से प्यार में पड़ीं। पूजा ने कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल को डेट करना शुरू किया। जिनके साथ वह ‘नच बलिए 3’ में बतौर पार्टनर हिस्सा लिया था।

द्विती विक्रमादित्य
हनीफ हिलाल के साथ ब्रेकअप के बाद द्विती विक्रमादित्य के साथ भी पूजा बेदी का रिलेशनशिप चला। इन दोनों से शादी का प्लान भी किया था। लेकिन द्विती विक्रमादित्य के घरवाले नहीं माने। तकरीबन दो साल डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

आकाशदीप सहगल के साथ पूजा बेदी
पूजा और आकाशदीप के अफेयर की खबरे बिग बॉस’ सीजन 5 के दौरान आई थी और शो खत्म होने के बाद इनकी रिलेशनशिप और भी मजबूत होती गई। इतना ही नहीं, इस एक्टर ने अपने बायसेप्स पर पूजा के नाम का टैटू तक बनवा लिया था, जिसके साथ ही इनके रिश्ते का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो गया था। हालांकि, पूजा का ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और पूजा इनसे अलग हो गयी |

Related Articles

Back to top button