स्पोर्ट्स

एटीपी रैंकिंगः पांचवें पायदान पर पहुंचे नडाल, जोकोविक शीर्ष पर कायम

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-  Untitled2-1444575356स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवें पायदान पर पहुंच गए, जबकि सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविक शीर्ष पर कायम हैं।

स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका चौथे, चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख छठे और स्पेन के ही डेविड फेरर सातवें पायदान पर हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष एक भी ग्रैंड स्लैम या मास्टर्स-1000 खिताब नहीं जीत सके नडाल को पेरिस मास्टर्स में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने का फायदा मिला।

वहीं सर्बिया को नोवाक जोकोविक रविवार को पेरिस मास्टर्स खिताब जीतने के साथ शीर्ष पर अपना कब्जा और भी मजबूत कर लिया है।

इसके साथ ही अमेरिका के जॉन इस्नर ने भी दो स्थान की छलांग लगा कर 11वां स्थान हासिल किया, जबकि क्रोएशिया के मारिन सिलिक दो स्थान गिरकर 13वें पायदान पर खिसक गए।

एटीपी रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) : 15,285 अंक

2. एंडी मरे (ब्रिटेन) : 8,470 अंक

3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) : 7,340 अंक

4. स्टानिस्लास वावरिंका(स्विट्जरलैंड) : 6,500 अंक

5. राफेल नडाल (स्पेन) : 4,630 अंक

6. टॉमस बर्डिच (चेक गणराज्य) : 4,620 अंक

7. डेविड फेरर (स्पेन) : 4,305 अंक

8. केई निशिकोरी (जापान) : 4,305 अंक

9. रिचर्ड गैस्क्वेट (फ्रांस) : 2,850 अंक

10. जो विल्फ्रेड सोंगा (फ्रांस) : 2,635 अंक

 

Related Articles

Back to top button