स्पोर्ट्स

एशियाई हॉकी : जापान से हारीं भारतीय महिलाएं

hokiकाकामिगाहारा (जापान) । तीसरे महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने तीसरे एवं समूह स्तर के आखिरी मुकाबले में गुरुवार को भारतीय महिला टीम जापान से 1-2 से हार गई। हालांकि पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम की असली परीक्षा अब शनिवार को जापान के ही खिलाफ खिताबी मुकाबले में होगी। चैम्पियंस ट्रॉफी के गुरुवार को हुए मुकाबले में पहला गोल भारत की तरफ चंचन देवी ने 33वें मिनट में किया। चंचन देवी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 1-० से बढ़त दिला दी। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी  जबकि जापान की तरफ से अराई माजुकी ने 59वें मिनट में और ओत्सुका सिहो ने 68वें मिनट में गोल कर जापान को जीत दिला दी। मध्यांतर से पहले जापानी खिलाड़ियों को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले  लेकिन मजबूत भारतीय रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने उन्हें एक भी पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने का मौका नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button