Entertainment News -मनोरंजनअजब-गजब

ऐश का खुलासा: रणबीर को पापा समझ बैठी थी आराध्या

इन दिaishwarya-rai_1477025136नों फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की हॉट केमिस्ट्री की हर कोई चर्चा कर रहा है। हाल ही में दोनों ने फिल्‍मफेयर मैगजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट भी करवाया।
इसी धोखे में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने रणबीर को अपना पापा समझ लिया। जी हां, ये बात बिलकुल सच है। इस बात का खुलासा खुद ऐश ने किया है। आइए जानते हैं ये मजेदार वाकया कैसे हुआ।
 
मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि एक बार आराध्या यह समझ बैठी कि रणबीर उसके पापा हैं। उन्होंने कहा, एक दिन वो दौड़कर आई और रणबीर की गोद में बैठ गई। क्योंकि उन्होंने अभिषेक जैसी जैकेट और कैप पहन रखी थी।
जब आराध्या ने रणबीर का चेहरा देखा तो वो चौंक गई। ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि रणबीर और आराध्या की दोस्ती बहुत ही मजेदार है। आराध्या रणबीर को RK कहकर पुकारती है। दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं।
 

जब आराध्या ने रणबीर का चेहरा देखा तो वो चौंक गई। ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि रणबीर और आराध्या की दोस्ती बहुत ही मजेदार है। आराध्या रणबीर को RK कहकर पुकारती है। दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं।
बता दें कि दिवाली पर रणबीर और ऐश की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज होने वाली है। फिलहाल यह फिल्म पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के रोल के कारण विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 
 
 
 
 
 

Related Articles

Back to top button