राज्यराष्ट्रीय

ओमप्रकाश माथुर का लखनऊ आगमन 22 को

op mathur_bjpलखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी की टीम में उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार 22 जून को लखनऊ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी ने बताया की ओमप्रकाश माथुर जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार 22 जून को इण्डिगो की फ्लाइट 6ई-634 द्वारा प्रातः 07.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट आगमन पर उनका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, लखनऊ के  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत करके रास्ते में जगह-जगह स्वागत करते हुये प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भी भव्य स्वागत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button