मनोरंजन

कंगना बन गईं मौसी

बॉलीवुड अभीनेत्री कंगना रनौत मौसी बन गई हैं। उनकी बहन रंगोली ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने नवजात का स्वागत एक रॉयल नाम रखकर किया। बच्चे का नाम पृथ्वी राज चंदेल रखा गया है। यह जानकारी खुद रंगोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। रंगोली ने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है।

कंगना बन गईं मौसी

साथ ही कैप्शन लिखा- दोस्तों मिलिए मेरे बेटे पृथ्वी राज चंदेल से। वाकई इस फोटो में वह सचमुच किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। दूसरे ट्वीट में रंगोली ने अपने लाडले की तस्वीरों का कोलाज बनाकर पोस्ट किया है। रंगोली के बेटे की ये मासूम सी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं प्रशंसक भी रंगोली और कंगना को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button