मनोरंजन

कपिल शर्मा के शो का स्क्रिप्ट राइटर अरेस्ट

l_Script-Writer-1470411773उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने कपिल शर्मा शो के स्क्रिप्ट राइटर अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक ने ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा शो में एक्टिंग भी की है। उन्होंने कई टीवी शो की स्क्रिप्ट भी लिखी है। मामला 2000 में आजमगढ़ में हुए एक मर्डर से जुड़ा है। 

अभिषेक और उसके परिवार को जमीन विवाद में ग्राम प्रधान घूरा सिंह से झगड़ा चल रहा था। उस दौरान अभिषेक और उनके परिजन ग्राम प्रधान के घर उसे मारने गए थे। ग्राम प्रधान उस समय बच गया लेकिन कुछ और लोगों की हत्या हो गई। 

पुलिस के मुताबिक उस मामले में राम अभिषेक के चाचा मनोज को अरेस्ट किया गया था लेकिन अभिषेक 7 साल से फरार चल रहा था। उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी था। कुछ दिनों पूर्व पुलिस को खबर मिली थी कि अभिषेक मुंबई में है और रोहित के नाम से वर्सोवा में रहता है। इसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम उसे पकडऩे आई थी।

 
 

Related Articles

Back to top button