अद्धयात्म

करवा चौथ व्रत पर आज, महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम

शनिवार, 27 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है। यह व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखमय जीवन जीने के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। व्रत वाले दिन महिलाएं बिना कुछ खाएं-पिए शाम को चंद्रमा को देखकर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत खाततौर पर उत्तर भारत के हिस्से में मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन और पूजा के दौरान कुछ बातों का विशेष रूप से महिलाओं को ध्यान में रखना चाहिए।

1- करवा चौथ में नई साड़ी पहनकर पूजा करने की परंपरा होती है। ऐसे में महिलाएं इस दिन काले रंग की साड़ी पहनने से परहेज करें। साथ ही इस दिन सफेद कपड़ें भी नहीं पहनना चाहिए। पूजा में हमेशा रंगीन कपड़ों का ही इस्तेमाल करना शुभ होता है।

2- भूलकर भी व्रत वाले दिन कैंची या चाकू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। करवा चौथ में चाकू या कैंची का इस्तेमाल करने से शुभ फल की प्राप्ति में बाधा आती है।

3- करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को न तो किसी बात पर बहस करनी चाहिए और न ही किसी को भला-बुरा कहना चाहिए। मन से इस दिन सारी नकारात्मक ख्याल को निकाल देना चाहिए।

4- करवा चौथ का व्रत रखने पर इस दिन किसी भी तरीके की नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

5- करवा चौथ में कभी भी सुहाग की सामग्री को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए।

Related Articles

Back to top button