फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

कश्मीर, सीमा पर रहने वाले लोग घरों में लौटे लेकिन भय कायम

jammu borderआर एस पुरा सीमा (जम्मू कश्मीर)। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बंदूकों के शांत होते ही सीमावर्ती गांवों में रहने वाले 4000 से ज्यादा लोग अपने घरों को लौट गए जबकि उनमें पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का भय बना हुआ है। भारतीय और पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्षविराम का आह्वान होने के बाद इलाके में सामान्य जनजीवन बहाल हो गया और आर एस पुरा में सीमा के पास लोग अपने घरों को साफ करते एवं अन्य काम करते हुए देखे गए जबकि कुछ लोग अपने धान के खेतों की सिंचाई करने का प्रयास कर रहे थे। बहरहाल दर्जनों गांवों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर भय का साया साफ देखा गया खासकर सुचेतगढ़, जाबोवाल, पिंदी चडका, साई, अब्दुल्लियां, बेरा, जोरा फार्म, ट्रेवा गांवों में। लोगों का मानना है कि पाकिस्तान कभी भी गोलीबारी शुरू कर सकता है और उनके जनजीवन को पटरी से उतार सकता है। साई गांव की कैलाशो देवी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पर गोलीबारी को देखते हुए एक हफ्ते तक सुरक्षित जगह पर रहने के बाद हम कल रात अपने गांव में लौटे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी बलों द्वारा गोलीबारी की आशंका जताई लेकिन जोर दिया कि सुरक्षित स्थानों के बजाए घर बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करते। वे कभी भी गोलीबारी कर सकते हैं लेकिन हम अपने घरों को लौटकर काफी खुश हैं। सुरक्षित जगहों पर रहने के बजाए अपने घर में रहना बेहतर है।

Related Articles

Back to top button