राज्य

कांग्रेस के नारायण राणे ने गडकरी को बताया विकास पुरुष

मुंबई : कांग्रेस में रहते हुए भी नारायण राणे कांग्रेस से दूर होते जा रहे हैं। पिछले कई महीनों से उनके बीजेपी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को राणे ने अपने चुनाव क्षेत्र में मुंबई-गोवा हाइवे को फोर लेन बनाने के भूमिपूजन के कार्यक्रम के लिए जो पोस्टर लगाया था उससे उनके बीजेपी के रास्ते पर होने की संभावना को एक बार फिर बल मिला है। राणे के पोस्टर से कांग्रेस का हाथ गायब था और बीजेपी नेता नीतिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोटो प्रमुखता से था। कार्यक्रम में भी राणे ने केंद्र की मोदी सरकार और फडणवीस सरकार की जमकर तारीफ की और केंद्रीय सड़क यातायात मंत्री नीतिन गडकरी को विकास पुरुष का करार दिया। राणे ने कहा कि फडणवीस राज्य के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। वो राज्य के विकास के मार्ग पर लाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम के बाद राणे ने भाजपा से रिश्तों को और मजबूती प्रदान की है तथा इससे उनके जल्द भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी बल मिला है। आपको बता दें, नारायण राणे कई बार कह चुके हैं कि वो पार्टी में खुश नहीं हैं। कई बार उनको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ भी देखा जा चुका है। खबर है कि राणे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button