फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस को गठबंधन के लिए नहीं किया मजबूर: उमर

Omar-Abdullahपुंछ। सत्ता साझेदारी के छह साल बाद नेशनल कांफ्रेंस ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए उसने कांग्रेस को मजबूर नहीं किया। साथ ही पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता लापरवाह और गैर जिम्मेदाराना बयानों से सत्तारूढ़ पार्टी का अपमान कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ में कहा, हमारे साथ गठबंधन करने और छह साल तक राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे स्वीकारने के लिए मैंने आपको (कांग्रेस) मजबूर नहीं किया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद और जेके कांग्रेस प्रमुख सैफुद्दीन सोज सहित कांग्रेस नेतृत्व ने उमर और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने इस तरह लापरवाह और गैर जिम्मेदार बयानों और पार्टी की लोकप्रियता और उसकी छवि खराब करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने जबरदस्ती कभी भी कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए नहीं कहा। यह कांग्रेस पार्टी और नेतृत्व का फैसला था। एजेंसियां

Related Articles

Back to top button