राष्ट्रीय

कांग्रेस को बड़ा झटका, कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल

krishna teerathनई दिल्ली: दिल्ली विधासभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। तीरथ पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार मेंं महिला बाल विकास मंत्री थीं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि वह लोगों की सेवा करना चाहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी पर निर्भर है कि वह उन्हें क्या भूमिका देती है। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button