फीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस गरीबी मिटाने की सिर्फ बात करती है : राजनाथ

rallyभागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस भारत निर्माण और गरीबी दूर करने की बात कर रही है  लेकिन यह कब होगा कोई नहीं जानता। भागलपुर के कहलगांव में भाजपा के प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है महंगाई और भ्रष्टाचार लाई है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि धनवान देशों के मना करने के बाद भी उन्होंने देश के स्वाभिमान की खतिर परमाणु विस्फोट करवाया। धनवान देशों ने उस समय भारत के लिए आर्थिक मदद बंद कर दी  फिर भी महंगाई बेकाबू नहीं हुई। सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को नरेंद्र मोदी के नाम से डराने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो देश का विभाजन करवा दिया। उन्होंने कहा कि 7० के दशक में इंदिरा गांधी ने ‘गरीबी मिटाओ’ का नारा दिया था और वही बात अब सोनिया गांधी दोहरा रही हैं। आखिर यह गरीबी कब मिटेगी? उन्होंने गुजरात पर चर्चा करते हुए कहा कि गुजरात में अल्पसंख्यकों का प्रति व्यक्ति आय अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। भागलपुर संसदीय क्षेत्र में 24 अप्रैल को मतदान होना है। 

Related Articles

Back to top button