National News - राष्ट्रीयकरिअर

कानून व्यवस्था का हाल: देशभर में पुलिसकर्मियों के 5.28 लाख पद खाली

देशभर में पुलिस के 5.28 लाख पद खाली हैं, जिनमें से यूपी में 1.29 लाख, बिहार में 50 हजार और पश्चिम बंगाल में 49 हजार पद रिक्त हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सभी राज्यों में पुलिस बल में 23,79,728 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 18,51,332 पदों को 1 जनवरी, 2018 तक भरा जा चुका है। इस तारीख तक कुल 5,28,396 पद खाली थे। अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के लिए धीमी भर्ती प्रक्रिया, सेवानिवृत्ति और असामयिक मृत्यु जैसे कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। आंकड़ों के अनुसार, यूपी में पुलिस बल में 4,14,492 स्वीकृत पद हैं, जिनमें में मौजूदा समय में 2,85,540 पद भरे हैं, जबकि 1,28,952 खाली हैं।

इसी तरह बिहार में 1,28,286 स्वीकृत पदों में से 77,995 पदों पर कर्मी कार्यरत हैं और यहां 50,291 पद खाली हैं। पश्चिम बंगाल में 1,40,904 पद स्वीकृत हैं और यहां 48,981 पद खाली हैं। नगालैंड एकमात्र ऐसा राज्य हैं, जहां स्वीकृत पदों से अधिक कर्मियों को भर्ती किया गया है। यहां 21,292 स्वीकृत पदों पर 941 अधिक कर्मी हैं।
किस राज्य में कितने पद खाली

राज्य स्वीकृत पद   खाली पद
तेलंगाना 76,407  30,345
महाराष्ट्र 2,40,224 26,195
मध्य प्रदेश 1,15,731  22,355
तमिलनाडु 1,24,130  22,420
कर्नाटक 1,00,243  21,943
गुजरात 1,09,337  21,070
आंध्र प्रदेश 72,176  17933
झारखंड 79,950  18,931
राजस्थान 1,06,232  18,003
हरियाणा 61,346  16,844
छत्तीसगढ़ 71,606  11,916
ओडिशा 66,973  10,322
असम 65,987  11,452
जम्मू-कश्मीर 87,882  10,044

Related Articles

Back to top button