कार और विक्रम में टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
लखनऊ: मऊ जिलें में इंडिका कार और विक्रम टेम्पों की आमने सामनें हुई टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। टेम्पों में सवार एक यात्री घटना के बाद उसी में फंस गया। जिसे निकालने के लिए स्थानिए लोगों सहित पुलिस को घंटों काफी मशक्त करनी पड़ी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ तिराहे के पास का हैं। जहां पर इंडिका कार और विक्रम टेम्पों में आमने सामने टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जबकि टेम्पों में सवार एक यात्री घटना के बाद उसका पैर टेम्पो में ही फंस गया। जिसको निकालने के लिए स्थानीय लोगों सहित पुलिस को कङी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों मशक्त के बाद बेल्डिंग मशीन द्वारा टेम्पों को काट कर यात्री को निकाला गया। साथ ही तत्काल ही उसे जिलास्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस सङ़क दुर्घटना में 108 एम्बुलेंश की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन घटना में एम्बुलेंस नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कायऱ्वाही में जुट गई है।



