अद्धयात्म

किसके लिए शुभ हैं आज के सितारे?

जानिए, मंगलवार के राशिफल में अपने सितारों की चाल
rashifal-1444305063 
मेष
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
 
वृषभ
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
 
मिथुन
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुकसान आपको ही है।
 
कर्क
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
 
सिंह
क्या करूं, क्या न करूं- इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
 
कन्या
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा, मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
 
तुला
जो करना चाहिए वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
 
वृश्चिक
अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।
 
धनु
व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे। समय अच्छे-बुरे की पहचान कराने वाला है। आजीविका के लिए यात्रा होगी। संचित धन का उपयोग होगा। भूमि-भवन संबंधित अनुबंध संभव हैं। 
 
मकर
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। माता-पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यों में आ रहे बार-बार के अवरोध से परेशान होंगे। न्याय पक्ष अनुकूल होगा।
 
कुंभ
दिन की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संपत्ति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।
 
मीन
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद सम्भव है। शांति से समय व्यतीत करें। छोटी-सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे।
 

Related Articles

Back to top button