अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्ड

किसे शुभ फल और सफलता देंगे सोमवार के सितारे?

 सोमवार (30 मई 2016) के राशिफल में जानिए, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेषअपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप बोलने से पहले सोचें की क्या बोल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में कलह संभव है।

वृषभ

अपने हुनर और काम करने के तरीके आपको आगे बढऩे में सहायक होंगे। लंबे समय के बाद प्रियजन से भेंट होगी।

मिथुन

कारोबार में मेहनत के बावजूद सुखद परिणाम न मिलने से तनाव बढेगा। संतान के कार्यों से संतोष रहेगा। नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा।

कर्क

दिन की महत्वता को समझें और आलस त्याग कर काम करें। पारिवारिक मामलों में उत्साह नहीं रहेगा। किसी के भरोसे न रहें।

सिंह

बैंक संबंधित प्रक्रिया आज पूरी होगी। आपकी कल्पना के परे कार्य होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या

अपने खान-पान पर संयम रखें। आपकी कार्यशैली और मेहनत से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आवास संबंधी समस्या रह सकती है।

तुला

लंबे समय से रुके काम आज हो सकते हैं। अपने आपको व्यस्त रखें, फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।

वृश्चिक

काम करने के तरीके बदलें कब तक काम बदलते रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। ज्ञान वृद्धि के लिए स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

धनु

अपने कैरियर के प्रति प्रयास सही दिशा में करें तो उन्नती संभव है। कार्यस्थल पर अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर

मनमर्जी के काम न करें। क्रोध न करें। परिजनों से नाराज रहेंगे। विरोधी आपकी सम्मान हानि का प्रयास कर सकते हैं।

कुम्भ

अपने नकारात्मक रवैये के कारण ही आप स्वयं को कमजोर मानते हैं। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को महत्व मिलेगा।

मीन

लोग आपकी अच्छाई का फायदा उठाएंगे। व्यापारिक लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम भरे काम न करें।

 
 

Related Articles

Back to top button