अद्धयात्म

किस रंग से बदलेगा आपका भाग्य? जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

जानिए सितारों की चाल इस हफ्ते आपको क्या फल देगी…
मेष
रवि पुष्य में आरंभ, यह सप्ताह सफलता की दृष्टि से अनुकूल है। शनि का शुभ फल इस सप्ताह मिलेगा। कार्य तimages (78)था व्यवसाय में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। महिलावर्ग को शासकीय पद का लाभ मिलेगा। छात्र वर्ग जो शासकीय सेवा की तैयारी कर रहे हैं वे सफल होंगे। व्यवसाय में लंबी यात्राएं लाभ देंगी।
 
शुभ रंग:  नारंगी, नैवी ब्लू
शुभ अंक: 1, 5    
दिशा : उत्तर, ईशान
 अनुकूल सलाह: तकनीकी आधार को मजबूत बनाकर आगे बढ़ें। 
 
वृष
कार्य में प्रगति उत्साहित करेगी। नए क्षेत्रों में योग्यता आजमाएंगे। सफलता के लिए संबंधों को बनाना होगा। व्यापारियों के लिए निवेश तथा लाभ का परिमाण बदलना होगा। महिलावर्ग को डर्मेटोलॉजी सेक्टर से चिकित्सा की नई पद्धति विकसित करनी होगी। छात्रवर्ग भी इस क्षेत्र में सफल होंगे।
 
शुभ रंग:  हल्का गुलाबी, गहरा नीला
शुभ अंक: 2, 6  
दिशा: आग्नेय, पश्चिम  
अनुकूल सलाह: आपको प्रस्तुति करने का तरीका बदलना होगा।
 
मिथुन
व्यक्ति विशेष के माध्यम से नए अवसर सफलता दिलाएंगे। कार्य में प्रगति की गति बढ़ेगी। लाभ के साथ-साथ सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए  प्रोजेक्ट एजेंडा लाभ देगा। महिलावर्ग के लिए कॉर्पोरेशन सेक्टर, कमर्शियल बैंकिंग आदि लाभकारी साबित होंगे। छात्रवर्ग को भी सफलता मिलेगी। 
 
शुभ रंग: फिरोजी, चमकीला सफेद
शुभ अंक: 6, 8 
 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह: योजनागत लाभ निवेशकारी हो इस पर रणनीति बनाएं।
 कर्क 

 पुष्य नक्षत्र का गोचर रहेगा। नई वस्तुओं की खरीद लाभ के साथ-साथ स्थाई समृद्धि देगी। कार्य में भी मनोवांछित परिणाम मिलेेंगे। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्रों में निवेश का अवसर मिलेगा। महिलावर्ग डिजिटल कॉमोडिटी सेक्टर से लाभ लेंगी। छात्रवर्ग सबमरीन इंजीनियरिंग का लाभ लेंगे।
 
शुभ रंग :  गहरा लाल, हल्का पीला 
शुभ अंक : 5, 7  
दिशा : आग्नेय, मध्य दक्षिण 
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में आधारभूत परिवर्तन करें, सफलता मिलने की संभावना।
 
सिंह
मानसिक बेचैनी कार्य में मिश्रित परिणाम देगी। मंगलवार से दीर्घकालिक लाभ की योजना सफल होती दिखाई देगी। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार धातु बाजार में अनुकूल रहेगा। महिलावर्ग को प्रशासन में परेशानी के साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। छात्रवर्ग को प्रतीक्षा करनी होगी।
 
शुभ रंग :  आर्चिड रेड, ग्रे
शुभ अंक : 8, 9  
दिशा : ईशान, मध्यपूर्व 
अनुकूल सलाह : मित्रों की सलाह का सम्मान करते हुए बढ़ें, लाभ मिलेगा।
 
कन्या
अनुकूल परिस्थितियां संबंधों के साथ-साथ व्यावसायिक हित को साधेंगी। सकारात्मकता प्रसन्नता देगी। व्यापारियों के लिए सॉफ्टवेयर डवलपमेंट से जुड़े सेक्टरों के लाभ की प्राप्ति होगी। महिलावर्ग को स्पेशल अकाउंटेंसी में लाभ मिलेगा। छात्रवर्ग बीपीओ में सफलता प्राप्त करेंगे।
 
शुभ रंग:  केसरिया, हल्का पीला
शुभ अंक : 4, 7    
दिशा : नैऋत्य, पश्चिम 
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक लाभ को साधने के प्रयास करें।

तुला

शुभ समाचार से प्रसन्नता होगी। परिजनों के लिए आगे  बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए उलझे हुए सौदों में लाभकारी मार्ग निकलेगा। महिलावर्ग क्षेत्रीय आधार पर व्यावसायिक परिवर्तन करेंगी। छात्रवर्ग को इम्युनोलॉजी साइंस में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। सोने और जमीन में निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है।
 
शुभ रंग : मेहंदी हरा, नारंगी 
शुभ अंक : 3, 9  
दिशा : मध्य दक्षिण, नैऋत्य  
अनुकूल सलाह : सहयोगियों के माध्यम से योजनाएं बनाएं, सफलता मिलने लगेंगी।
 
वृश्चिक 
अस्थिरता को चुनौती मानते हुए दृढ़ निश्चय करेंगे। नए प्रस्तावों को स्वीकार करेंगे। व्यापारियों के लिए कठिन समय होगा, लेकिन आर्थिक लाभ का दायरा तय सीमा में अच्छा लाभ देगा। महिलावर्ग इंजीनियरिंग फैकल्टी में नयापन लाएंंगी। छात्रवर्ग कम्प्यूटर साइंस में सफल होंगे। छोटी-छोटी यात्राएं लाभ देंगी।
 
शुभ रंग:  रशियन ग्रीन, मेहरून
शुभ अंक :  1, 6   दिशा :  पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह: प्रबंधन तथा कार्य की शैली में धीरे-धीरे बदलाव करें।
 
धनु
खड़ाष्टक का चंद्रमा अस्थिरता प्रदान करेगा। मंगलवार से नए प्रस्ताव में आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने से हतप्रभ रहेंगे। व्यापारियों के लिए नुकसान का समय है। गुरुवार आंशिक लाभ देगा। महिलावर्ग परेशानियों का सामना करेंगी। छात्रवर्ग नए सिरे से प्रयास करेगा।
 
शुभ रंग : अनारी लाल, मैंगो पीला 
शुभ अंक : 3, 9   
दिशा : मध्य पूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : उग्रता बनते कार्य को बिगाड़ सकती है, शांति से अपना काम साधें।
 मकर

समसप्तक चंद्रमा अनुकूलता बनाएगा। वैदेशिक मामलों में गति बढ़ेगी। व्यावसायिक रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों के लिए हुण्डी का व्यवसाय लाभकारी साबित होगा। महिलावर्ग जो डिजिटल फाइबर सिस्टम से जुड़ी हैं उन्हें अवसर प्राप्त होंगे। छात्रवर्ग भी फाइबर टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ेंगे। धार्मिक प्रसंगों में बड़े खर्चे का योग है।
 
शुभ रंग :  स्लेटी, सफेद
शुभ अंक :  4, 8   
दिशा :  ईशान, पूर्व  
अनुकूल सलाह :  बदलते समय के साथ सहयोगियों की मदद करें।
 
कुंभ
 वरिष्ठों से संबंध प्रभावित होंगे। मंगलवार तक कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। बुधवार से सुधार होगा। व्यापारियों के लिए शुक्रवार विशेष लाभकारी है। कार्य में आंशिक परिवर्तन भी जरूरी है। महिलावर्ग जो पब्लिक कॉर्पोरेशन सेक्टर से जुड़ी हैं उनके लिए परिवर्तन का योग है, छात्रवर्ग सफल होंगे।
 
शुभ रंग : पीला, हरा
शुभ अंक :   6, 8   
दिशा : उत्तर, वायव्य
अनुकूल सलाह : गतिरोध से निबटने की तैयारी रखें। कुछ गड़बड़ भी हो सकती है।
 
मीन
धन तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति का समय है। संबंधों को व्यावसायिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाएं। सफलता मिलेगी व्यापारियों के लिए कमजोर सौदे आने वाले समय में लाभ देंगे। महिलावर्ग जो लीगल प्रोसीडिंग सेक्टर से जुड़ी हैं उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे। छात्रवर्ग भी इसी क्षेत्र में सफल होगा। धैर्य से काम लें, जल्दबाजी न करें।
 
शुभ रंग : तोतापरी हरा, बैंगनी  
शुभ अंक : 1, 7 
 दिशा : आग्नेय, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : स्थिरता को स्वयं पर हावी न होने दें।
 
 

Related Articles

Back to top button