अद्धयात्म

कुंडली में कहां छिपा होता है मृत्यु योग, जानिए

खुद भी जान सकते हैं आप मृत्यु के कारक व स्थिति

जहां फिलहाल पूरा देश अपनी पहली सुपरस्टार ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के असमय मृत्यु के गम में डूबा हुआ है। वहीं कई लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि हमारे ज्योतिष शास्त्र में भी असमय मृत्यु को लेकर कई शोध हुए हैं, जिन्हें आधार बनाकर कई रहस्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है। क्या हैं वह लक्षण चलिए जानते हैं…कुंडली में कहां छिपा होता है मृत्यु योग, जानिए
कुंडली के इन लक्षणों से मृत्यु का होता आभास

दरअसल अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो हम स्वयं भी अपनी मृत्यु के समय और स्थिति के बारे में जान सकते हैं। जैसे शास्त्र अनुसार जन्म कुंडली का आठवां घर मृत्यु के संबंध में जानकारी देता है। वैसे तो तीसरा और दसवां घर भी आपकी मृत्यु के संकेत बताता है। इसके साथ ही कुंडली में इन घरों में जो ग्रह होते हैं या इन घरों के स्वामी जहां होते हैं, उसके मुताबिक भी मृत्यु की संभावना जताई जा सकती है।
इस ग्रह की चाल देती है मृत्यु का संकेत

शास्त्रों में शन‌ि ग्रह को आयु के मामले में हमेशा से ही बहुत खास माना जाता रहा है। दरअसल शन‌ि यदि आपकी कुंडली में शुभ ग्रह के साथ मजबूत स्‍थ‌ित‌ि में होता है तो इससे भी आपकी लंबी उम्र का पता चलता है। इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात है कि म‌ित्र ग्रह के साथ शन‌ि होने पर मध्यम आयु और शत्रु ग्रह से पीड़‌ित शन‌ि होने पर व्यक्त‌ि की अल्पायु हो सकती है। वहीं कुंडली में आठवें घर में इसका होना लंबी बीमारी, हड्ड‌ियों में तकलीफ, वात, घाव और व‌िषैले बुखार से मृत्यु प्राप्त करने के संकेत देता है।
सूर्य की स्थिति भी बताती है आपकी मौत का हाल

ज‌िनकी कुंडली के आठवें घर में सूर्य होता है उनकी मृत्यु अग्न‌ि, बुखार, मूत्र संबंधी परेशानी से होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे तो इंसान को कभी नहीं पता चलता कि उसका अंत कितना नजदीक है, लेकिन पुराणों के अनुसार भगवान शिव ने स्वयं कुछ ऐसे लक्षण बताएं हैं जो मृत्यु के नजदीक होने की ओर इशारा करते हैं।
जब आपको अपनी परछाई ना आए नजर तो…

आमतौर पर हमें तेल या पानी में झांकते हुए अपनी परछाई उसमें नजर आती है, लेकिन जिस व्यक्ति की मौत नजदीक है उसे अपना अक्स नजर नहीं आता। इसके साथ जिनकी कुंडली में चंद्रमा आठवें घर में होता है तो ये इस बात का संकेत है क‌ि उस जातक की जल में डूबने, फेफड़ों में तकलीफ आदि से मृत्यु हो सकती है। वहीं क्षय रोग के कारण भी जीवन पर संकट आ सकता है।

Related Articles

Back to top button