राज्यराष्ट्रीय

केन्द्र में शिवसेना के मंत्री पर फैसला मोदी करेंगे

 modi fileनई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिव सेना के साथ गठबंधन टूटने के बाद केन्द्र में इसका क्या प्रभाव होगा, इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका की यात्रा से लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पार्टी के प्रवक्ता पी़ मुरलीधर राव ने यहां कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में शिव सेना के साथ गठबंधन नहीं रहने के बाद की तार्किक परिणति क्या होगी, केन्द्र में और केन्द्र सरकार में उनकी भागीदारी का क्या होगा़, क्योंकि प्रधानमंत्री अभी देश में नहीं है, बाहर गए हुए हैं, इसलिए इस बारे में मेरे लिए कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस को महाराष्ट्र की सत्ता से हटाने के लिए जिस गठबंधन की जरूरत थी उसके साथ न्याय नहीं हो सका। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश में नई परिस्थिति बनी है और जनता केन्द्र के अलावा राज्यों से भी कांग्रेस को हटाना चाहती है और महाराष्ट्र में ऐसा करने के लिए जैसे गठबंधन की जरूरत थी हम उसके अनुरूप न्याय नहीं कर पाए और सहयोगी दल (शिव सेना) को इसका आभास कराने में सफल नहीं हो पाए। एजेंसी

Related Articles

Back to top button