फीचर्डस्पोर्ट्स

कैप्टन कूल धोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

ms-dhoni-567a4f3ccda46_lनई दिल्ली: टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब एक नई मुसीबत में घिर गये हैं। धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक मैगजीन के कवर पेज पर धोनी की तस्वीर को विष्णु भगवान के रूप में दिखाये जाने की वजह से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

धोनी को 25 फरवरी को कोर्ट में पेशी के लिए भी कहा गया है। कि धोनी मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में है और वह 12 जनवरी से 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेंगे। यह दौरा 31 जनवरी को खत्म होगा।

2011 विश्व कप के विजेता कप्तान धोनी वर्ष 2013 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब बिजनेस टुडे के कवर पर भगवान विष्णु के रूप में उनका फोटो प्रकाशित हुआ था। इसके विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार हिरेमाथ ने धोनी के खिलाफ केस दायर किया था। धोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 और 34 के तहत मुकदमा दायर किया गया था।

गौर हो कि वर्ष 2013 के बिजनेस टुडे पत्रिका में धोनी का चेहरा बतौर भगवान विष्णु के तौर पर दिखाय गया था। जिसके बाद उनके खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। धोनी के खिलाफ की गई शिकायत में कहा गया था कि धोनी को भगवान का अपमान नहीं करना चाहिए और ऐसा करने पर उनको इसके परिणाम के बारे में जानकारी होनी चाहिए थी। धोनी ने अपने जवाब में कहा था कि मुझे ऐसा करने के लिए किसी भी तरह का पैसा नहीं दिया गया था और ना ही मैंने इस फोटो के लिए पोज किया था।

Related Articles

Back to top button