अद्धयात्मफीचर्ड

कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह, किसके आएंगे अच्छे दिन?

साप्ताहिक राशिफल में जानिए आपके लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा, सितारों की चाल कैसा फल देगी।

मेष 

शुभ नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह पूर्व नियोजित कार्य में सफलता देगा। वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से पदोन्नति होगी। विभागीय तौर पर अनुकूलता का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए तीन दिन लाभकारी हैं। महिलावर्ग को कॉर्पोरेशन सेक्टर में विभागीय परीक्षा में सफलता होगी। छात्रवर्ग इलेक्ट्रिकल सेक्टर में अवसर प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग :  सफेद, हल्का पीला

शुभ अंक :  6, 8   दिशा :  वायव्य, ईशान 

अनुकूल सलाह :   समय की धारा में हित साधने का गुण सीखें।

वृष

नवम पंचम चंद्रमा कार्य की प्रकृति में परिवर्तन करवाएगा। अन्य क्षेत्रों में अवसर आने से मन अस्थिर होगा। बुधवार के बाद सही निर्णय ले पाएंगे। व्यापारियों के लिए ग्लास फैब्रिकेशन में व्यवसाय का अच्छा योग है। महिलावर्ग इंटीरियर फ्लोरी वॉल कल्चर में सफलता के साथ धन प्राप्त करेगी। छात्रवर्ग सफल होगा।

शुभ रंग : फिरोजी, हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 2, 4  दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय  

अनुकूल सलाह :  मित्रों की सलाह एक समय सीमा तक ही मानें।

मिथुन

अस्थिरता के साथ शुरुआत होगी। मंगलवार से अचानक सकारात्मक परिवर्तन होगा। जो कार्य व ऊर्जा को मनोनुकूल बनाएगा। लाभ के साथ अतिरिक्त अवसर भी प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए एक्सपर्टाइजेशन का रास्ता खुलेगा। महिलावर्ग को बिजनेस सेक्टर में सफलता छात्रवर्ग बीपीओ के लिए प्रयास करेंगे।

शुभ रंग :  तोतापरी हरा, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 1, 2  दिशा : नैऋत्य, पश्चिम 

अनुकूल सलाह : जल्दबाजी में गम्भीर निर्णय न लें, हानि हो सकती है।

कर्क  

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य करने के तरीके में बदलाव आएगा। समय के साथ प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देंगे। आगे बढऩे के लिए विशिष्ट तरीकों का सहारा लेंगे। व्यापारियों के लिए मेटल बिजनेस में आर्थिक योग उत्तम है। महिलावर्ग को कार्य क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। छात्रवर्ग को न्यूरो मेडिकल साइंस में बेहतर अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : चैरी रेड, मस्की येलो

शुभ अंक :  9, 5  दिशा : पूर्व, दक्षिण 

अनुकूल सलाह : योजनाओं में प्रबंधन का तरीका बदलें।

सिंह

अस्थिरता मानसिक कष्ट देगी। मंगलवार से व्यस्तता बढऩे से रोजगार और व्यापार का रास्ता खुलेगा। व्यापारियों के लिए गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उतार-चढ़ाव का योग है। महिलावर्ग को शासकीय सेवा में परिवर्तन का योग है। छात्रवर्ग को राज्यस्तरीय परीक्षाओं में सफलता की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग :  तरबूजी लाल, ऑरेन्ज

शुभ अंक : 3, 7  दिशा : ईशान, मध्यपूर्व 

अनुकूल सलाह : अतिउत्साह में बड़े बोल न बोलें। नुकसान हो सकता है।

कन्या

नवम पंचम का चंद्रमा मिलीजुली विचारधारा देगा। गम्भीर मामलों में फैसला टलेगा। प्रतीक्षा मानसिक कष्ट देगी। बुधवार से अनुकूलता अचानक लाभ दे सकती है। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार निवेश तथा लाभ की दृष्टि से अच्छा है। महिलावर्ग सफल होगा। छात्रवर्ग को कम्प्यूटर एप्लीकेशंस में रोजगार मिलेगा।

शुभ रंग:  नीविया ब्ल्यू, सैर्टन ग्रे

शुभ अंक : 4, 5 दिशा : उत्तर, पश्चिम

अनुकूल सलाह : अधिकारियों के बीच तालमेल बनाकर चलें।

तुला

मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता होगी। विरोधियों का सहयोग मिलेगा। रुके कार्य में आई गति आत्मविश्वास बढ़ाएगी। व्यापारियों के लिए स्टोन माइंस में आर्थिक योग उत्तम हंै। इस और प्रयास करें। महिलावर्ग को निजी प्रबंधन में उच्च पद की प्राप्ति होगी। छात्रवर्ग एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में विदेशी अवसर प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग : जामुनिया, सफेद

शुभ अंक : 2, 6 दिशा : मध्यपूर्व, नैऋत्य  

अनुकूल सलाह : व्यवहार को संयत करते हुए कार्य आरंभ करें।

वृश्चिक 

अनुकूल परिस्थितियां निवेश के लिए आगे बढ़ाएगी। सहयोगियों के माध्यम से अवसरों की प्राप्ति भी संभव है। व्यापारियों के लिए टेक्नीकल एप्लायंस में व्यवसाय के श्रेष्ठ योग हैं। महिलावर्ग को पुलिस प्रशासन में अवसर मिलेंगे। छात्रवर्ग को नेफ्रोलॉजी और जैनेटिक इंजीनियरिंग में शासकीय अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग :  मेरून, सी-ग्रीन

शुभ अंक : 1,6 दिशा : पश्चिम उत्तर

अनुकूल सलाह : परिजनों के मध्य रणनीतिगत तालमेल का उपयोग न करें।

धनु

आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। पुराना पैसा मिलेगा। हद तक समस्याओं का समाधान होगा। नए सिरे से जीवन को आरंभ करने का संकल्प लें। व्यापारियों के लिए मंगल, बुधवार व्यवसाय की दृष्टि से अनुकूल है। महिलावर्ग को हैंडीक्रॉफ्ट मैनेजमेंट में अवसर मिलेंगे। छात्रवर्ग को सबमरीन सेक्टर में बाहरी अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : अंगूरी हरा, हल्का नीला

शुभ अंक : 9, 2 दिशा :  ईशान, पूर्व 

अनुकूल सलाह : धार्मिक दृष्टिकोण से आत्मविश्वास बढ़ाएं।

मकर

कार्य में प्रतिकूलता थोड़ा कष्ट देगी। मंगलवार से लाभ के योग हैं। नए सिरे से कुछ व्यवसायिक गतिविधियां बढऩे लगेगी। परिवार का सहयोग रहेगा। व्यापारियों के लिए डिजिटल कम्प्यूटराइजेशन में डवलपमेंट के अवसर उपलब्ध होंगे। महिलावर्ग को पब्लिक सेक्टर में सफलता मिलेगी। छात्रवर्ग विशेष प्रयास करेंगे।

शुभ रंग : सुनहरी पीला, दूधिया सफेद 

शुभ अंक : 3, 6 दिशा :  नैऋत्य, पश्चिम

अनुकूल सलाह : व्यवसायिक क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन करें।

कुंभ 

नई ऊर्जा कार्य के मायने बदल देगी। विशेष करने की चाह रास्ते खोलेगी। आत्मविश्वास के बढऩे से नए लोगों से सम्पर्क होगा। इस समय का लाभ लें। व्यापारियों के लिए स्माल कैप, एनएसई सेक्टर में लाभ मिल सकता है। बेहतरी के लिए पुन: सोचें। महिला तथा छात्रवर्ग को फिजिकल एजुकेशन में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग :  हल्का गुलाबी, काला

शुभ अंक :  2, 5 दिशा : उत्तर, वायव्य

अनुकूल सलाह :  ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य हासिल करें।

मीन

विदेश यात्रा का योग बन रहा है। कार्य के साथ-साथ पारिवारिक यात्रा भी होगी। प्रसन्नता के साथ योजनाएं बनाएंगे। व्यापारियों के लिए समुद्री क्षेत्र से व्यवसाय के उत्तम योग हंै। महिलावर्ग को धार्मिक प्रशासन में उच्च पद प्राप्त होगा। छात्रवर्ग को पुरानी प्रक्रियाएं छोड़कर प्रबंधन, तकनीकी क्षेत्रों में प्रयास सफलता देगा।

शुभ रंग : चमकीला हरा, स्लेटी

शुभ अंक :  7, 8  दिशा : दक्षिण, पश्चिम

अनुकूल सलाह : परिस्थितियों पर विश्लेषण करते हुए आगे बढ़ें। 

Related Articles

Back to top button