दस्तक-विशेष

खुद को दोहराएगा आजादी का वर्ष

bhaskrरायपुर (एजेंसी)। ‘गुजरा हुआ जमाना आता नहीं दोबारा…’ इस गीत के बोल को झुठला रहा है आने वाला नया साल 2०14 जो कई मायनों में बेहद खास होगा। एक तरफ जहां दिल्ली में देश की नई सरकार होगी  वहीं सबसे बड़ी खासियत यह कि अगला वर्ष आजादी के वर्ष को दोहराने वाला होगा। दरअसल  1947 और 2०14 का कैलेंडर एक समान है। तारीख के साथ दिन  वार और जयंतियां सब एक ही तारीख में एक समान पड़ रहे हैं। यानी 67 साल पहले और नए साल के कैलेंडर में जरा भी फर्क नहीं है। इस तरह कहा जा सकता है कि आजादी का वर्ष लौट आया है। उल्लेखनीय है कि 1947 को देश आजाद हुआ था। इस लिहाज से इस वर्ष का एक-एक दिन  तिथि व समय काफी अहमियत रखता है। दोनों वर्षों की शुरुआत बुधवार से हुई और समाप्ति का दिन भी बुधवार ही है। 15 अगस्त  1947 को जिस दिन आजादी मिली  उस दिन भी शुक्रवार था। नए साल में भी यह तारीख शुक्रवार को पड़ रही है। विशेषज्ञ  ने इसे ‘हैप्पी क्लोन कैलेंडर’ की संज्ञा दी है। तिथियों के उलटफेर से कुछ तीज-त्योहारों की तारीखें हालांकि जरूर अलग हैं। ज्योतिषी मनोज आचार्य का कहना है कि ऐसा कई बार होता है  जब अंग्रेजी माह की तारीखें और दिन तथा तिथियां मिल जाती हैं। पर यह संयोग मात्र है कि हिंदू पंचांग में तिथियां भिन्न होने के चलते ही तीज-त्योहार अलग-अलग तारीखों में पड़ रहे हैं। त्योहार धार्मिक पंचांग के आधार पर तिथि और नक्षत्रों के संयोग से मनाए जाते हैं। यही वजह है कि 1947 और 2०14 का कैलेंडर एक जैसा होने के बाद भी त्योहारों की तिथि और वार अलग-अलग हैं। 1947 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी  होली 6 मार्च  रक्षाबंधन 31 अगस्त  दशहरा 24 अक्टूबर व दिवाली 12 नवंबर को थी  जबकि 2०14 में महाशिवरात्रि 27 फरवरी  होली 17 मार्च  रक्षाबंधन 1० अगस्त  दशहरा 4 अक्टूबर व दिवाली 23 अक्टूबर को होगी। बहरहाल  1947 में देश आजाद हुआ और नई सरकार बनी। 2०14 में देशभर में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं  जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। नई सरकार इसी साल शपथ भी लेगी। इस लिहाज से  इसे लोग एक बड़ी समानता मान रहे हैं।

 

दोनों वर्षों में ये हैं समानताएं :

-बुधवार 1 जनवरी : नया साल
-मंगलवार 7 जनवरी : गुरुगोविंद सिंह जयंती
-रविवार 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस
-बुधवार 19 फरवरी : शिवाजी जयंती
-रविवार 13 अप्रैल : महावीर जयंती
-सोमवार 14 अप्रैल : अंबेडकर जयंती
-शुक्रवार 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
-गुरुवार 2 अक्टूबर : गांधी जयंती
-गुरुवार 6 नवंबर : गुरुनानक जयंती
-गुरुवार 25 दिसंबर : क्रिसमस
-बुधवार 31 दिसंबर : वर्ष का आखिरी दिन

Related Articles

Back to top button