राज्यराष्ट्रीय

गणपति बप्पा को भजनों के साथ दी विदाई

Knp ganapatiकानपुर। शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की विदाई शुरु हो चुकी है। भक्त भजनों के साथ गुलाल उड़ाते हुए मस्ती में भगवान गणेश को विदाई दे रहे हैं। शुक्रवार को नव युवक एकता कमेटी के द्वारा मोदक प्रेमी गणेश जी को विदाई दी। संस्था ने 29 अगस्त को गांधी नगर में गणपति बप्पा की स्थापना की थी। शुक्रवार को संस्था द्वारा स्थापना स्थल से बप्पा की विदाई यात्रा प्रारम्भ की। जिसमें मां कालीए गणपति आदि बने हुए युवकों सहित विभन्न झाकियां निकाली गई। युवतियां व युवक गुलाल उड़ाकर भगवान की भक्ति में झूमते हुए चल रहे थे। साथ में भजन गाए जा रहे थे। राहगीरों को प्रसाद के रुप में हलुआए चना वितरित किया जा रहा था। बप्पा को विदाई देने वालों में कुलदीप राठौर सौरभ सक्सेना अंशू गुप्ता विशाल सक्सेनाए आकाश केसरवानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button